अब बदल जाएगी 'शहीद' की परिभाषा
जो हाथों में ले लहराएगा अवैध पिस्टल
सिस्टम और सरकार को ललकारेगा
वर्दीधारियों को कॉलर पकड़ खींचेगा
पुलिसवालों को हत्या की देगा धमकी
शूद्र सीएम को देगा भद्दी-भद्दी गालियां
समाजसेवी, क्रांतिकारी का खोल पहन
जो दिखाएगा दबंगई, जातीय हनक
वह सनकी पाएगा शहीद का दर्जा
अब बदल जाएगी 'शहीद' की परिभाषा
गरीब-गुरबों के हक़-हुकूक, पुनर्वास
न्याय और अधिकार दिलाने को जो
उठाएगा हथियार, तोड़ेगा कानून
नेताओं के वादे की दिलाएगा याद
युद्ध व एनकाउंटर का करेगा एलान
जब खुद मारा जाएगा एनकाउंटर में
पहले खोजी जाएगी उसकी जाति
अरे यह ब्रह्म हत्या है, पाप लगेगा
तभी वह पाएगा शहीद का दर्जा
अब बदल जाएगी 'शहीद' की परिभाषा
उसके आपराधिक कृत्य छुप जाएंगे
नहीं लगेगी आर्म्स एक्ट की धारा
और ना ही अटेम्प्ट टू मर्डर का केस
नहीं कहलाएगा क्रिमिनल एक्ट
अर्बन नक्सल, टुकड़े-टुकड़े गैंग
गुंडा, देशद्रोही भी नहीं कहलाएगा
लगेगी सवर्णों की महापंचायत
शोहदे को शहीद बनाने को
अपराधी को महान बताने को।
© संतोष सारंग

0 Comments