अब पढ़ाए जाएंगे
तथ्यहीन इतिहास, झूठी कहानियां
काल्पनिक कथाएं, मिथक अनुश्रूतियां
अधकचरा ज्ञान व लुगदी साहित्य
अब पढ़ाए जाएंगे
दुनिया के पहले पत्रकार थे 'नारद'
प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे 'हनुमान'
पहला प्लास्टिक सर्जरी हुआ 'गणेश' का
अब पढ़ाए जाएंगे
आरएसएस के झूठे इतिहास
संघ ने भारत को आजाद कराया
सावरकर ने नहीं मांगी माफी
अब पढ़ाए जाएंगे
मनुस्मृति के विधि-विधान
मुख से ब्राह्मण, बाहु से जन्मे क्षत्रिय
जंघा से वैश्य, पैर से पैदा हुए शूद्र
अब पढ़ाए जाएंगे
वर्ण-व्यवस्था के नियम
द्विजों के सेवक बने रहेंगे शूद्र
इनके जूठन धोते रहेंगे अछूत
अब पढ़ाए जाएंगे
बेशर्म झूठ बोलने के हुनर
लाठियां भांजने के तरीके
शस्त्र पूजन की विधियां
अब पढ़ाए जाएंगे
नाले के गैस से चाय बनाना
गोमूत्र-गोबर से हलुआ बनाना
बेरोजगारों को पकौड़े तलना
अब पढ़ाए जाएंगे
नाॅन बायोलॉजिकल के अनोखे किस्से
2014 में मिली थी असली आज़ादी
2047 तक बन जाएंगे विश्वगुरु।
© संतोष सारंग
0 Comments